मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
WhatsApp Facebook

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों पर कार्रवाई और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग

जहानाबाद। जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेडसैय बीघा गांव में मंगलवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र यादव मंगलवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। घर के पास ही बिजली का एक तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। सुबह अंधेरा होने के कारण वह तार देख नहीं पाए और उसके संपर्क में आ गए। तार में विद्युत प्रवाहित होने के कारण उन्हें जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र यादव की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बिजली विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों पर कार्रवाई और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।