मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक किसान और उनकी गाय की करंट लगने से मौत

एक किसान और उनकी गाय की करंट लगने से मौत
WhatsApp Facebook

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों की नियमित निगरानी और मरम्मत की मांग

जहानाबाद। जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार को एक किसान और उनकी गाय की करंट लगने से मौत हो गई। 55 वर्षीय शिवपूजन सिंह अपनी गाय के साथ खेत में थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, शिवपूजन सिंह अपनी गाय को खेत में चराने गए थे। इसी दौरान पइन (नहर) के किनारे 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार जमीन पर गिरा हुआ था। गाय पहले उस तार की चपेट में आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।गाय को बचाने के प्रयास में शिवपूजन सिंह भी बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शिवपूजन सिंह की जान जा चुकी थी। कल्पा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। कल्पा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों की नियमित निगरानी और मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।