मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 7 केंद्रों पर 18,432 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हमीरपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 7 केंद्रों पर 18,432 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से जनपद में शुरू हो गई। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 18,432 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए हाईवे पर वाहनों का रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा, राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर तथा राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। एक पाली में सभी सात केंद्रों पर कुल 3,072 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक तथा केंद्र पुलिस प्रभारी की तैनाती की गई है। जनपद में कुल 7 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 7 केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है।प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।