मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

”संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन

”संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन
WhatsApp Facebook

संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन

रैली दक्षिणी काको स्थित +2 बालिका आवासीय विद्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान, जहानाबाद पहुंची 

साइकिल अपनाएं, पर्यावरण बचाएं”, “ईंधन बचाओ, भविष्य बचाओ” और “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

जहानाबाद। जिले में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में एक साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली दक्षिणी काको स्थित +2 बालिका आवासीय विद्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान, जहानाबाद तक गई। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अलंकृता पाण्डेय ने साइकिल को बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत के बीच एक बेहतर तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डीएम ने बताया कि साइकिल चलाने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और मानसिक तनाव भी घटता है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को सप्ताह में कम-से-कम एक दिन साइकिल का उपयोग करने का आग्रह किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “साइकिल अपनाएं, पर्यावरण बचाएं”, “ईंधन बचाओ, भविष्य बचाओ” और “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल के प्रति प्रेरित करना और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना था। विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।