A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बारातियों की अभद्रता से दुल्हन ने शादी से किया इंकार 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । जनवासे में दूल्हे को लाहकौर खिलाने गई कन्या पक्ष की महिलाओं के साथ बारातियों द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला तूल पकड़ जाने से दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार करके बरात वापस लौटा दी। दुल्हन ने दूल्हे द्वारा की गई अभद्रता से आहत होकर यह कठोर निर्णय लिया है।

विदोखर पुरई निवासी गंगाराम अनुरागी की पुत्री संजना अनुरागी की शादी महोबा जनपद के खन्ना थानाक्षेत्र के ग्योड़ी निवासी भालूनाना अनुरागी के पुत्र गनेशा के साथ हुई थी। बारात 14 मई को विदोखर पुरई पहुंची। स्वागत सत्कार के बाद हंसी खुशी के साथ द्वारचार के उपरांत चढ़ावें की रस्म पूरी की गई। चढ़ावें के बाद भंवरों की रस्म होनी थी। इसके पूर्व बुंदेलखंड में जनवासे पर जाकर कन्या पक्ष की महिलाएं दूल्हे को लाहकौर खिलाकर भंवरों के लिए आमंत्रित करती हैं। तड़के 5:00 बजे कन्या पक्ष की दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं जनवासे में दूल्हे को लाहकौर खिलाने की परंपरा का निर्वहन करने गई थी। बताते हैं कि कुछ महिलाएं बैंड बाजे में जनवासे पर नाचने लगी। महिलाओं को नाचता देखकर कुछ बराती भी नाचने लगे। बरातियों के नाचने पर महिलाएं एक तरफ हो गई। यह बात बरातियों को नागवार लगी और वह महिलाओं का हाथ पकड़ कर जबरिया नाचने के लिए मजबूर करने लगे। जिससे स्थिति असहज हो गई। दुल्हन के मामा हरदेव निवासी किसवाही तथा पिता गंगाराम ने विरोध जताया। उनके विरोध जताने पर बराती भड़क उठे और मारपीट पर आमादा हो गए। इससे जनवासे में अपना तफरी मच गई। इसी बीच तैश में आकर दूल्हे गनेशा ने होने जा रहे ससुर को बुरी तरह से पीट दिया। यह बात जब दुल्हन संजना को पता चली तो उसने पिता के साथ हुई अभद्रता से आहत होकर फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौते का भी प्रयास हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंची। परंतु बात नहीं बन सकी है और दूल्हे को बिना दुल्हन के बरात वापस ले जाने को मजबूर होना पड़ा। यह घटना गांव सहित आसपास चर्चा का विषय बनी हुई है। चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि सूचना पर वह पहुंचे थे। लेकिन दोनों पक्ष सुलह समझौते की बात करके वापस कर दिया था।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button