
सौसर नगर में छठवें वर्ष भी #गौकाष्ठ से किया गया होलिका दहन, #पर्यावरण_संरक्षण का दिया संदेश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल तथा पांढुर्णा जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार भोपाल मॉडल के तर्ज पर वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र सक्सेना के मार्गदर्शन में सौसर नगर के कडू कॉलोनी वार्ड क्रमांक 10/11 में इस वर्ष भी गौकाष्ठ (गौ माता के गोबर से बनी लकड़ियां) से होलिका दहन किया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौसर की संस्था यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने जिला समन्वयक अखिलेश जैन और विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े के मार्गदर्शन में कडू कॉलोनी वार्ड के निवासियों द्वारा 2021 से होलिका दहन में गौकाष्ठ का उपयोग किया। सनातन धर्म में गौ माता का महत्व बताते हुए नगरवासियों से गौकाष्ठ के उपयोग की अपील की गई, जिससे प्रदूषण कम होता है। इस वर्ष सौसर नगर में 15 स्थानों पर गौकाष्ठ का उपयोग किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
