
डिंडौरी : 26 फरवरी, 2026
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में सतत अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा राजस्व एवं पुलिस अमले के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर नियम विरुद्ध परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
दिनांक 25 फरवरी 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा तहसील बजाग एवं थाना करंजिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक MP65ZB6129 (407) को जप्त कर थाना करंजिया में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
इसी क्रम में दिनांक 26 फरवरी 2026 को थाना गाड़ासरई क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर दो वाहनों को जप्त किया गया। इनमें वाहन क्रमांक MP52AA4468 (गिट्टी) एवं बिना नंबर का वाहन (इंजन नंबर NRC2GKE0216) रेत परिवहन करते हुए पाया गया, जिन्हें थाना गाड़ासरई में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। इसके अतिरिक्त डिण्डौरी क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर क्रमांक MP52AA2871 को जप्त कर थाना कोतवाली डिण्डौरी में सुरक्षार्थ रखा गया है।
उक्त सभी प्रकरणों में खनिज नियमों के प्रावधान अनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किए जा रहे हैं तथा प्रकरण न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।