नोहरराजस्थानहनुमानगढ़

कार्यवाही नहीं हुई तो 5 जनवरी 2026 से शुरू होगा धरना प्रदर्शन।

22 एन टी आर ग्राम पंचायत में जांच में सामने आया था घोटाला।था

http://नोहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। ग्राम पंचायत सिरंगसर और 22 एनटीआर में पीएम आवास योजना और मनरेगा योजना में हुए घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर दोनों पंचायत के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सिरंगसर में अपात्र लोगों को मकान आवंटित करके लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है, जिस पर कार्यवाही के लिए कई बार उपखंड अधिकारी व जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र दिया गया है, परंतु कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई हैं। वही ग्राम पंचायत 22 एनटीआर में जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है, परिवादी राज्य हित में कानूनी कार्यवाही चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 5 जनवरी 2026 से पहले कार्यवाही नहीं हुई तो वे पंचायत समिति के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी उपखंड अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया था, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं मिला है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!