A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने काटी हाथ की नस हालतगंभीर

तिलहर (शाहजहांपुर)। पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार शाम 5:00 बजे नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी राजा की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। पत्नी के वियोग में पति राजा ने अपने शरीर पर धारदार ब्लेड मारने के साथ ही अपने हाथ की नस काट ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे आनन फानन में 108 एंबुलेंस की सहायता से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!