A2Z सभी खबर सभी जिले की

संस्कृत विद्यालय बरौली धाऊ में 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किए वितरित

संस्कृत विद्यालय बरौली धाऊ में 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किए वितरित

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – श्री गोकलेन्दु ब्रजयात्रा 2025 के आयोजन के दौरान कामवन-सूरत के गोस्वामी श्री अनिरुद्ध लाल जी ने राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बरौली धाऊ में अध्यनरत लगभग 200 विद्यार्थियों को मुफ्त स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर गोस्वामी अनिरुद्ध लाल ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर स्थित इस राजकीय संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सारगर्भित उद्बोधन देकर लाभान्वित किया, और विद्यार्थियों को ब्रज की संस्कृति और संस्कृत भाषा के प्रति अनुराग रखने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर नवसारी से आए प्रशांत भाई पारीख व निरंजना बहन ने संस्कृत विषय की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित होने की बात कही ।निशुल्क बैग वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा,प्राध्यापक सुनील कुमार, नरेश कुमार डॉ भगवान मकरंद, अरुण कुमार बंसल, गोपाल सिंह सैनी, राहुल वशिष्ठ, सुरभि गुर्जर सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे । आगंतुक अतिथियों का बरौली धाऊ के सरपंच प्रतिनिधि नंदो सिंह गुर्जर, गिरधारी एवं चंद्रभान आदि ने दुपट्टा उठाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related Articles
Show More
Back to top button