
मौदहा हमीरपुर। शारदीय नवरात्री के दसवे दिन कस्बे में रावण दहन कार्यक्रम का अयोजन किया जाता है। जिसके चलते बुधवार की साम को उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी विनीता पहल ने पुलिस बल के साथ रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही अयोजन समितियों व नागरिकों से बातचीत की।सुरक्षा व्यस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिसा निर्देश दिए ।आज कस्बे के रामनगर ,कुम्हरौडा सहित अन्य जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम का अयोजन किया गया है।लोग एक दूसरे को गले लगाकर दशहरे की शुभकामनाएं देंगें।