

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुनादेवी की पुण्यतिथि मनाई। बुधवार को स्थानीय सिंघाना मार्ग स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी ने कहा कि जमुनादेवी आदिवासियों और किसानों की सच्ची हितैषी थीं। उन्होंने कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के लिए तत्परता से काम किया तथा आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत रही। सोलंकी ने कहा कि उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर सक्रिय रही। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, सिराज मंसूरी, अशोक काकरेचा, हरीश खंडेलवाल, रविन्द्र पाटीदार, दिलीप पटेल, करण सिंह, आरिफ मंसूरी, योगेश जख्मी, आशीष पाटीदार, ऋषभ कीमती, डा.जगदीश दामके, दिलीप सिंगार, अनिल मकवाना, भानु शर्मा, मुकेश ठाकुर, महेंद्र बरफा, जितेंद्र मुकाती, राजेश ठाकुर, मांगीलाल मुवेल, सुखदेव नर्गेस, मयंक शादू, वीरेंद्र भिड़े, फ़ाटू भाई, विश्राम मोरे अख्तर बी आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।