A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में जनपद को प्राप्त यूपी 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जनपद कुशीनगर ,अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में जनपद को प्राप्त यूपी 112 की कुल 15 चार पहिया व 07 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आज दिनांक 14.06.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में जनपद को प्राप्त यूपी 112 की कुल 15 चार पहिया व 07 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की भव्यता पर सभी को धन्यवाद देते हुए सराहना की गई । महोदय द्वारा कहा गया कि हम सभी व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करें। महोदय द्वारा जनपद कुशीगर की यूपी 112 की रिस्पान्स टाइम जो 10 मिनट से कम रहा है कि सराहना की गयी ।

महोदय द्वारा इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपद के कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में उपलब्ध कराये गये वाहनों का बेहतर ढंग से उपयोग कर आम जनमानस को सहायता देने की अपील की गयी ताकि जनपद में शासन द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियानों में और अधिक सफलता प्राप्त हो।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!