A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुकड़ेश्वर में विद्युत वितरण कंपनी नियमो का पालन करने की बजाय शिकायकर्ता किसान को कर रही परेशान, किसान ने जनसुनवाही में पंहुच जिला कलेक्टर को दिया आवेदन

 

कुकडेश्वर। मध्यप्रदेश वितरण कंपनी मनासा क्षेत्र कुकडेश्वर का एक अजीबो गरीब मामला देखने में आया जब एक किसान के द्वारा लगाए गए निजी पोल से अन्य किसान को जो की विगत 10 वर्ष से अन्य जगह से कनेक्शन लेकर खेत की सिंचाई कर रहा था को विच्छेद कर किसान की दबंगई या विधुत सहकारी समिति की तानाशाही के चलते भंवरलाल माड़िवाल के खेत पर निजी खर्च से लगाए पोल और विधुत लाइन से सड़क के पार कनेक्शन दिया जबकि किसान विगत 10 वर्ष से जिस जगह से विद्युत कनेक्शन लेकर सिंचाई कर रहा था तो अचानक उसको अन्य किसान के निजी खर्च वाले पोल से विद्युत कनेक्शन देने की जरूरत क्यों महसूस हुई क्या कोई राजनीतिक दबाव या कोई अन्य कारण है जो विद्युत मंडल के अधिकारियों को अन्य जगह से कनेक्शन करने को मजबूर होना पड़ा, भंवरलाल माड़ीवाल किसान निवासी कुकडेश्वर द्वारा कई बार कुकडेश्वर और मनासा के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत की और सूचना अधिकार में भी जानकारी ली और सूचना अधिकार में प्राप्त जानकारी का हवाला देकर अवैध तरीके से पुराना कनेक्शन जो विगत 10 वर्ष से किया हुआ था को विच्छेद कर किसान के निजी खर्च वाले पोल से दिया जाने वाले कनेक्शन को नियम विपरीत होने से हटाने हेतु निवेदन किया परन्तु मनासा के विधुत मंडल के अधिकारी दांगी के द्वारा नियमो को ताक के रखते हुए किसान भंवरलाल माड़ीवाल को गुमराह करने का कार्य किया जिसकी शिकायत नीमच के वरिष्ठ अधिकारी आचार्य से भी की और दूरभाष पर भी चर्चा की लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला तब किसान ने मजबूर होकर मंगलवार को जिले में होने वाली जनसुनवाई का सहारा लेकर कलेक्टर दिनेश जैन को मय दस्तावेज सप्रमाण शिकायत कर वस्तुस्तीथी से अवगत कराया और पत्र में लिखा की एलटी लाइन से दिया अवैध कनेक्शन विच्छेद किया जावे। जनसुनवाई में कलेक्टर दिनेश जैन ने विधुत मंडल के अधिकारियों को दल से जांच कराने के निर्देश दिए अब दल क्या जांच करता है और क्या कार्यवाही करता है और पीड़ित किसान को न्याय मिलता है या नही देखने वाली बात होगी

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!