A2Z सभी खबर सभी जिले की

राइस स्कूल में नहीं मिला बच्चे को एडमिशन, शिक्षा का अधिकार का स्लोगन बोर्ड लेकर भरी धूप में खड़े रहे पिता और बच्चे ,की प्रशासन से ये मांग

 

मनासा।गोगलिया खेड़ी निवासी पंडित पवन शर्मा शुक्रवार को अपनी दो बेटियों के साथ मनासा के कारगिल चौराहे  पर शिक्षा के अधिकार स्लोगन बोर्ड हाथ में लेकर धरना प्रदर्शन किया ।पवन शर्मा ने कहा की मेरी दोनो बेटियो को सीएम राइज स्कूल मनासा में पढना है ।  में अपनी बेटियो का सीएम राइज स्कूल में एडमिशन दिलवाने ले गया था ।स्कूल प्राचार्य व कर्मचारियों ने मुझे बेइज्जत कर के बारह निकाल दिया । और दोनो बेटियो को एडमिशन देने से मना कर दिया जिसके बाद पवन शर्मा ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत कर दी  ।  पवन शर्मा अपनी बड़ी बेटी कक्षा 6 में पढ़ने वाली उत्तरा शर्मा कक्षा 4 थी में पढ़ने वाली शिवानी शर्मा के साथ भरी धूप में प्रशासन से गुहार लगाते हुए धरने पर खड़े रहे। उनकी मांग हे जब तक दोनो बेटियो का सीएम राइज स्कूल में एडमिशन नहीं होगा तब तक वो इसी तरह धरने पर रहेंगे

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button