A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

हमीरपुर में पुलिस ने पकड़ा अवैध ड्रोन किराए की छत लेकर उसे पर करवाता था लैंड

हमीरपुर में पुलिस ने पकड़ा अवैध ड्रोन किराए की छत लेकर उसे पर करवाता था लैंड
एक व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज
गाहलियाँ क्षेत्र में गिरा हुआ मिला ड्रोन, नेरचौक से हवाई मार्ग से मांगता था दवाइयां पुलिस जुटी जांच में ना कोई परमिट न कोई परमिशन
हमीरपुर
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले घनाल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से पुलिस ने ड्रोन बरामद किया है। ड्रोन गाहलिया क्षेत्र में गिरा मिला जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया है। ड्रोन के संचालन के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी को कहा गया है तथा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर ड्रोन का मालिक ना तो पुलिस को कोई परमिशन दिखा पाया और ना ही इसका किसी भी तरह का कोई परमिट आरोपी की पहचान गांव बुशहरा तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में हमीरपुर शहर से सटे घनाल गांव में रहता है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ड्रोन का पिछले चार-पांच महीनों से अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। इस कार्य के लिए उसने एक स्थानीय व्यक्ति के मकान का लेंटर किराए पर ले रखा था।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सदर हमीरपुर में पुलिस को सूचना मिली थी कि गाहलिया गांव में एक निजी स्कूल के पास एक ड्रोन गिरा हुआ है। इस सुचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि उस ड्रोन को अभिषेक नाम का व्यक्ति अपने साथ गांव घनाल स्थित अपने निवास स्थान पर लेकर चला गया है। उसके बाद पुलिस टीम गांव घनाल पहुंची जहां स्थानीय वार्डपंच व लोगों की मौजूदगी में अभिषेक के किराये के माकान की तलाशी ली गई तो वहां एक ड्रोन पाया गया। पुलिस ने अभिषेक से संबंधित ड्रोन के दस्तावेज मांगे परंतु उक्त व्यक्ति कोई भी कानूनी दस्तावेज संबंधित ड्रोन के बारे में प्रस्तुत नहीं कर सका।

बाइट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति से ड्रोन बरामद किया गया है। ड्रोन की लैंडिंग स्थान घनाल था लेकिन यह गाहलियां के पास गिर गया। यह यहां कैसे क्रैश हो गया इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाए जा रही है। पुलिस हर एक पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!