A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग, चार बच्चे झुलसे

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव निवासी कृष्ण कुमार गुप्त पत्नी की दवा लेने नौगढ़ गए थे। रात नौ बजे के आसपास उनकी बेटी ननिहाल से आए लोगों के लिए भोजन बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। पहले बच्चों ने बुझाने का प्रयास किया, जिससे बेटी दीक्षा बेटा अतुल और रिश्तेदार जूली और आलोक के हाथ और पैर मामूली तौर पर झुलस गए।

आग बेकाबू होता देख बच्चे बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। उसी समय गृहस्वामी कृष्ण कुमार गुप्त उर्फ सोखा भी आ गए। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। पीडि़त ने बताया कि सिलिंडर में गैस कम होने से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। लेकिन घर में रखा सारा सामान जल गया। बेटी और रिश्तेदार के बच्चों के पैर झुलस गए हैं। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर गया था। सिलिंडर में गैस कम होने से आग जल्दी बुझ गई। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

Show More
Back to top button