A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

*पीके का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले – सम्राट चौधरी कौन है? भाजपा को कोई दूसरा कुशवाहा नेता नहीं मिला? इनके पिता लालू-नीतीश की सरकार में मंत्री-विधायक रहे हैं और अब भाजपा उन्हीं के बेटे को आगे बढ़ा रही

*पीके का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले - सम्राट चौधरी कौन है? भाजपा को कोई दूसरा कुशवाहा नेता नहीं मिला? इनके पिता लालू-नीतीश की सरकार में मंत्री-विधायक रहे हैं और अब भाजपा उन्हीं के बेटे को आगे बढ़ा रही है* *पटना:* जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परिवारवाद पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा में नए-नए नेता बने हैं सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी कौन हैं? शकुनी चौधरी के लड़के। जब कांग्रेस का दौर था तब शकुनी चौधरी विधायक और मंत्री थे। जब लालू जी का दौर आया तो जनता ने कांग्रेस को तो हरा दिया लेकिन जिसको जिताया वही शकुनी चौधरी RJD में विधायक मंत्री बन गए। इसके बाद जब लालू जी का दौर खत्म हुआ और नीतीश जी का दौर आया तो उसमें भी शकुनी चौधरी विधायक और मंत्री बन गए। अब जब भाजपा का दौर दिख रहा है, तब इसमें इन्हें कोई कुशवाहा नेता नहीं मिला। भाजपा को भी शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला। बिहार में दल बदलता गया जनता को लगा कि हम कांग्रेस को हटा कर RJD को लेकर आ गए लेकिन आदमी-परिवार वही बना रहा। बिहार में इसलिए परिवर्तन होकर भी नहीं होता है क्योंकि वही परिवार वही चेहरा कुंडली मार कर बैठा हुआ रहता है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!