
मथुरा- ( गडसोली ) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जनपद मथुरा के ग्राम गडसोली में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद,मेरठ, मैनपुरी, हाथरस के पदाधिकारी शामिल हुए। पचायत में संगठन सहित मुख्य चर्चा पंजाब के आंदोलन पर की गई
चर्चा में सभी वक्ताओं ने अपने विचार दिए। सभी ने कहा कि किसान के सवाल पर एकमत है लेकिन किसानो को हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए । हर समस्या का हल वार्ता से ही संभव है। सरकार किसानो से बातचीत कर रही है हम उम्मीद करते है कि सरकार खुले दिल से किसानो की बात स्वीकार कर इसका हल करे।
राजकुमार तोमर ने कहा कि हाल में हमारा संगठन के लोग केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले थे। उन्हें एक ज्ञापन दिया गया था। 20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा
सोनवीर चौधरी ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर सिफा में शामिल है। यह देश के विभिन्न संगठनों का समूह है। आंदोलन में वर्तमान में संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक शामिल है। अभी उनके द्वारा सहयोग की अपील नही की गई है लेकिन हमारा संगठन किसानो के साथ है।हम भी आंदोलन करते है हर संगठन की अपनी रणनीति है।
मुकेश रावत मंडल उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कहा कि सरकार कल की वार्ता में किसानो का सार्थक हल निकालने का प्रयास करे।
सरकार जो भाव तय फसलों की खरीद उसी भाव पर होनी चाहिए।
पंचायत का संचालन उदयवीर सरपंच सिंह एवं अध्यक्षता लाल सिंह तोमर। अवधेश रावत ने की
पंचायत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व में विश्वास जताते हुए हर फैसले का समर्थन करने का आश्वाशन दिया
पंचायत में सोबरन सिंह संदीप जिला अध्यक्ष आगरा दीपक तोमर जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद पुपेंद्र जिला अध्यक्ष मथुरा सोनवीर चौधरी हरपाल देवेंद्र रघुवंशी पवन चतुर्वेदी भूरा पहलवान विजय उपाध्याय तिलक पंडित जी राजाराम गंगा प्रसाद योगेश मुखिया जी गुड्डू प्रधान शिवकुमार तोमर मनोज कुलदीप विमल थोलू पलवान खुशी विजय छोटू चौधरी देवेंद्र गोतम बनी सिंह साहाव सिंह नेत्रपाल प्रधान आदि
राजकुमार गुप्ता
जिला संवाददाता मथुरा