मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभहमीरपुर :पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितहमीरपुर :राजकीय महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवसहमीरपुर :हर घर नल योजना के पेयजल का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एडीएम ने किया औचक निरीक्षणजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतसंविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरणYe lijiye Hindi me ready wala version: — *मेंढर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एसओ महमूद खान मनहास ने अभिभावकों और वाहन मालिकों को दी चेतावनी* *ई-रिक्शाराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया* पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम, पुंछ में संविधान दिवस बड़े उत्कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद की उप प्रमुख बनीं कांग्रेस की रमा गुर्जर, भाजपा के उम्मेद सिंह को 15 मतों से हराया*आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनहमीरपुर :संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभहमीरपुर :पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितहमीरपुर :राजकीय महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवसहमीरपुर :हर घर नल योजना के पेयजल का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एडीएम ने किया औचक निरीक्षणजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतसंविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरणYe lijiye Hindi me ready wala version: — *मेंढर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एसओ महमूद खान मनहास ने अभिभावकों और वाहन मालिकों को दी चेतावनी* *ई-रिक्शाराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया* पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम, पुंछ में संविधान दिवस बड़े उत्कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद की उप प्रमुख बनीं कांग्रेस की रमा गुर्जर, भाजपा के उम्मेद सिंह को 15 मतों से हराया*आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत स हमीरपुर।संविधान दिवस के अवसर पर आज लखनऊ स्थित लोक भवन…

हमीरपुर :संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
WhatsApp Facebook

संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत स
हमीरपुर।संविधान दिवस के अवसर पर आज लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का जनपद हमीरपुर में अंबेडकर पार्क में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा संविधान की उद्देशिका का पाठन करने के साथ डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर पार्क, हमीरपुर में स्थापित भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा पर सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत विधायक एवं जिलाधिकारी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।

इस अवसर पर सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने सभी जनपदवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक देश की संप्रभुता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का वास्तविक संरक्षक है। हमारी सबसे बड़ी ताकत लोकतंत्र है और लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति हमारा संविधान है। संविधान हमें समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम का भाव प्रत्येक नागरिक के मन में होना चाहिए। सरकार जनहित, जनकल्याण, सुशासन, विकास एवं आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महापुरुषों को नमन करते हुए उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने भी संविधान दिवस पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने के साथ ही उसके कर्तव्यों एवं दायित्वों का भी बोध कराता है। हम सभी को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास रखते हुए जनहित में कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद, भाजपा जिला महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण शाहू, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।