मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभहमीरपुर :पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितहमीरपुर :राजकीय महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवसहमीरपुर :हर घर नल योजना के पेयजल का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एडीएम ने किया औचक निरीक्षणजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतसंविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरणYe lijiye Hindi me ready wala version: — *मेंढर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एसओ महमूद खान मनहास ने अभिभावकों और वाहन मालिकों को दी चेतावनी* *ई-रिक्शाराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया* पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम, पुंछ में संविधान दिवस बड़े उत्कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद की उप प्रमुख बनीं कांग्रेस की रमा गुर्जर, भाजपा के उम्मेद सिंह को 15 मतों से हराया*आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनहमीरपुर :संविधान दिवस पर जनपद में हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभहमीरपुर :पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितहमीरपुर :राजकीय महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवसहमीरपुर :हर घर नल योजना के पेयजल का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एडीएम ने किया औचक निरीक्षणजिराबाद में सागर सीमेंट की खदानों में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशतसंविधान गौरव दिवस पर भाजपा ग्रामीण धार ने किया बाबा साहेब का स्मरणYe lijiye Hindi me ready wala version: — *मेंढर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एसओ महमूद खान मनहास ने अभिभावकों और वाहन मालिकों को दी चेतावनी* *ई-रिक्शाराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया* पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल देगवार एम, पुंछ में संविधान दिवस बड़े उत्कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद की उप प्रमुख बनीं कांग्रेस की रमा गुर्जर, भाजपा के उम्मेद सिंह को 15 मतों से हराया*आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

हमीरपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन परेड…

हमीरपुर :पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, हमीरपुर में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार ने पूर्व में आयोजित मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान अंगीकृत किया गया था। संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है, जो हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित है। इसके अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा मतदाता विवरण में संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

जिलाधिकारी ने आगामी 28 एवं 29 नवम्बर को प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस की जानकारी देते हुए जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार, गांव एवं मोहल्ले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

मेले में राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर, इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने चार्ट, पोस्टर, चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मेले में उपस्थित बीएलओ द्वारा नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में 17 नवम्बर 2026 को आयोजित मतदाता साक्षरता क्लब की निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर से सुमित एवं अनिरुद्ध, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से जय एवं दीपक, राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा से पीयूष कबीर एवं संदीप, इस्लामिया इंटर कॉलेज से जोया एवं आलिया तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर से जीविका एवं दिव्यांशि ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर से प्रवीण कुमार एवं मयंक कुमार, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से आकाश एवं सुमित कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा से रमा एवं राजकुमार, इस्लामिया इंटर कॉलेज से सिमरन एवं ईशा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर से ज्योति एवं लक्ष्मी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर श्री अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री सोनम यादव, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कुछेछा के प्रधानाचार्य श्री शिव नारायण सिंह, कार्यक्रम संचालक श्री जलीश खान सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।