मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमेमॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमे
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

सांसद सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार लोकसभा क्षेत्र को 122.78 करोड़ की सौगात

छह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बदनावर में फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण पर खर्च होंगे करीब 50 करोड़.... दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिलाधार।। धार-महू…

सांसद सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार लोकसभा क्षेत्र को 122.78 करोड़ की सौगात
WhatsApp Facebook

छह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बदनावर में फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण पर खर्च होंगे करीब 50 करोड़….

दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिलाधार।। धार-महू लोकसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर की अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन ने 122.78 करोड़ रुपए की लागत वाली छह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं में बदनावर में फ्लाईओवर एवं सर्विस रोड निर्माण के साथ ग्रामीण और आदिवासी अंचलों को जोड़ने वाले मार्ग भी शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ग्रामीण विकास को भी गति मिलेगी।

सांसद सावित्री ठाकुर ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में धार-महू लोकसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। सड़क, रेल, उद्योग, बिजली, पेयजल, सिंचाई और रोजगार जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

*इन छह परियोजनाओं को मिली स्वीकृति*

स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में बदनावर क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के पांच किलोमीटर से अधिक लंबे मार्गों का निर्माण भी किया जाएगा। 1. एसएच-18 पिटगारा से एनएच-752 डी फोरलेन मार्ग (बदनावर): 47 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से 4.25 किलोमीटर मार्ग का निर्माण। 2. बदनावर में फ्लाईओवर एवं सर्विस रोड निर्माण: 49 करोड़ 93 लाख रुपए की स्वीकृति। 3. ननोदा से निम्बोल काकड़ मार्ग: 8 करोड़ 11 लाख 8 हजार रुपए की लागत से 5.20 किलोमीटर सड़क निर्माण। 4. देदली बी से ब्राह्मणगांव होते हुए सेंदला फाटा मार्ग: 3 करोड़ 71 लाख 7 हजार रुपए की लागत से 2 किलोमीटर सड़क निर्माण। 5. पिपली सोनगांव मेन रोड से अम्बापुर होते हुए सेंदला तक मार्ग: 8 करोड़ 63 लाख 95 हजार रुपए की लागत से 5.40 किलोमीटर सड़क निर्माण। 6. गंधवानी-चिकली मार्ग से साली गडरियापुर होते हुए सोयला मेन मार्ग: 4 करोड़ 85 लाख 58 हजार रुपए की लागत से 3 किलोमीटर सड़क निर्माण।

*ग्रामीण और आदिवासी अंचलों को मिलेगा सीधा लाभ*

सांसद ठाकुर ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने तथा व्यापारियों और आम नागरिकों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि धार-महू लोकसभा क्षेत्र का विकास केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। जनजातीय भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए औद्योगिक विकास, रेल कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सिंचाई और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार भी प्राथमिकता में है। उद्योगों के विस्तार और बेहतर सड़क एवं रेल संपर्क से युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

सांसद ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी बनी रहेगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वय से धार-महू लोकसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया।