मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त की
Ambedkar Nagarउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*प्रतिशोध की भावना से संविदाकर्मी को नौकरी से हटाने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* *CPGRAM पोर्टल पर दर्ज शिकायत का बिना निष्पक्ष जांच निस्तारण करने पर उठे सवाल, पांच वर्

*प्रतिशोध की भावना से संविदाकर्मी को नौकरी से हटाने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* *CPGRAM पोर्टल पर दर्ज शिकायत का बिना निष्पक्ष जांच निस्तारण करने पर उठे सवाल, पांच…

*प्रतिशोध की भावना से संविदाकर्मी को नौकरी से हटाने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* *CPGRAM पोर्टल पर दर्ज शिकायत का बिना निष्पक्ष जांच निस्तारण करने पर उठे सवाल, पांच वर्
WhatsApp Facebook

*प्रतिशोध की भावना से संविदाकर्मी को नौकरी से हटाने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार*

*CPGRAM पोर्टल पर दर्ज शिकायत का बिना निष्पक्ष जांच निस्तारण करने पर उठे सवाल, पांच वर्षों से कार्यरत एसएसओ को पुनः पदस्थापित करने की मांग*

*अम्बेडकर नगर।* विद्युत विभाग में तैनात एक अवर अभियंता पर प्रतिशोध और दुर्भावना से ग्रसित होकर संविदाकर्मी को सेवा से हटाने तथा मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित संविदाकर्मी ने अब पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है। साथ ही CPGRAM पोर्टल पर दर्ज अपनी शिकायत के कथित तौर पर गलत एवं मनमाने ढंग से निस्तारण किए जाने की भी जांच कराने की मांग की है।
प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर विकासखंड अंतर्गत कटघरा पट्टी निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव पुत्र बजरंग बहादुर लाल श्रीवास्तव की वर्ष 2019 में नियमानुसार योग्यता के आधार पर संविदाकर्मी के रूप में एसएसओ पद पर नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि नियुक्ति के बाद से वह लगातार 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जलालपुर में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करते आ रहे थे। वह अपने परिवार के साथ विद्युत उपकेंद्र परिसर में ही निवास भी कर रहे थे।
पीड़ित ने वर्तमान अवर अभियंता कृपा शंकर कन्नौजिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके कथित अनुचित व्यवहार का विरोध करने के कारण उन्हें निशाने पर लिया जाने लगा। आरोप है कि अवर अभियंता द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उन्हें सेवा से हटाने का अवसर तलाशा जाता रहा। पीड़ित का दावा है कि इसी प्रतिशोध की भावना के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई और दिनांक 11 मई 2026 को उन्हें सेवा से हटा दिया गया। इतना ही नहीं, उन्हें विद्युत उपकेंद्र परिसर में आवंटित आवास भी खाली करना पड़ा, जिससे उनका परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।

*CPGRAM पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण पर भी सवाल*

पीड़ित पंकज कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में उन्होंने CPGRAM पोर्टल पर शिकायत संदर्भ संख्या 60000260145397 के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कराई थी। लेकिन संबंधित शिकायत निस्तारण अधिकारी ने बिना समुचित अभिलेखीय साक्ष्यों, संबंधित पक्षों के बयान और धरातलीय जांच के ही शिकायत का निस्तारण कर दिया।
पीड़ित ने शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि संबंधित विभागीय कर्मचारी को बचाने की मंशा से वास्तविक तथ्यों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाती तो पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सकती थी।

*मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और पुनः तैनाती की मांग*

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में की गई शिकायत और उसके निस्तारण में प्रस्तुत आख्या की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष अभिलेखीय तथा धरातलीय जांच कराई जाए। साथ ही सेवा से हटाए जाने की कार्रवाई की वैधानिकता की जांच कर उन्हें पुनः एसएसओ पद पर पदस्थापित कराया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विद्युत विभाग इस गंभीर शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।
नोट: अवर अभियंता के विरुद्ध लगाए गए आरोप शिकायती प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।