मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त की
Ambedkar Nagarउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

व्यूरो चीफ भारत समाचार लाइव अम्बेडकर नगर - शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव। *आबादी, मंदिर और विद्यालय के बीच शराब की दुकान का विरोध, महिलाओं का फूटा गुस्सा; ठेका हटाने की मांग को लेकर…

शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
WhatsApp Facebook

व्यूरो चीफ भारत समाचार लाइव अम्बेडकर नगर – शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव।

*आबादी, मंदिर और विद्यालय के बीच शराब की दुकान का विरोध, महिलाओं का फूटा गुस्सा; ठेका हटाने की मांग को लेकर किया घेराव*

*13 नवंबर तक ठेका हटाने का प्रशासन ने दिया था आश्वासन, समय सीमा बीतने पर फिर सड़कों पर उतरे ग्रामीण; पुलिस ने दुकान बंद कराकर शीघ्र हटवाने का दिया भरोसा*

*अम्बेडकरनगर।* विकास खण्ड बसखारी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवहट के मोकामपुर बाजार में संचालित देशी शराब की दुकान को आबादी से हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। मंदिर और विद्यालयों के नजदीक संचालित शराब की दुकान को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने शुक्रवार को दुकान का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल ठेका हटवाने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का आरोप है कि मोकामपुर बाजार में संचालित देशी शराब की दुकान के आसपास घनी आबादी होने के साथ ही एक प्राचीन मंदिर और दो अलग-अलग विद्यालय भी संचालित हैं। ऐसे में शराब की दुकान का इस स्थान पर होना स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, दुकान पर शराब पीने के लिए आने वाले लोगों की गतिविधियों से बाजार में आए दिन अव्यवस्था की स्थिति पैदा होती है। नशे में धुत लोगों के व्यवहार से महिलाओं और छात्र-छात्राओं को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, आए दिन विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शराब की सहज उपलब्धता के चलते क्षेत्र के कई परिवारों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शराब की लत के कारण घरेलू कलह और पारिवारिक विवाद बढ़ रहे हैं, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं और विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए भी यह स्थिति उचित नहीं है।
बताया जाता है कि शराब की दुकान हटवाने को लेकर ग्रामीण पूर्व में भी कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। हर बार स्थानीय प्रशासन की ओर से दुकान हटवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया जाता रहा है। पूर्व में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने 13 नवंबर तक दुकान हटवाने का समय दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद दुकान अपने स्थान पर संचालित होती रही। इससे नाराज ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया।
रविवार को हुए प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली टांडा के उपनिरीक्षक जेपी मौर्य, महिला उपनिरीक्षक वंदना मौर्य सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया तथा शीघ्र ही शराब की दुकान हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मौके पर स्थिति को शांत कराते हुए पुलिस ने फिलहाल शराब की दुकान बंद करा दी।

*दुकान बंद कराना नहीं, आबादी से दूर हटवाना है मकसद*

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य शराब की दुकान को हमेशा के लिए बंद कराना नहीं, बल्कि उसे आबादी से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराना है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान कहीं अन्यत्र संचालित हो, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मंदिर, विद्यालय और घनी आबादी के बीच इसका संचालन किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
अब देखना यह है कि प्रशासन ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन को कितनी गंभीरता से लेता है और आबादी, महिलाओं तथा स्कूली बच्चों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकान को वास्तव में वहां से हटवाने की कार्रवाई कब तक करता है। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
प्रमुख जनहित का सवाल: जब ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने 13 नवंबर तक शराब की दुकान हटवाने का आश्वासन दिया था, तो समय सीमा बीतने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या अब महिलाओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन अपने वादे को धरातल पर उतारेगा?