बानसूर कस्बे में रविवार को सैनी महासभा समिति की ओर से 15वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक कार्यों और सरकारी सेवाओं में उपलब्धि हासिल करने वाली करीब 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल झारिया,अध्यक्ष सैनी शिक्षा समिति तथा अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी अध्यक्ष सैनी महासभा बानसूर रहे, मंच संचालन सुभाष सैनी ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता गिरिराज प्रसाद सैनी चेयरमैन नगरपालिका मंडल बानसूर रहे। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अलमारी और मिक्सी भेंट की गई, जबकि अन्य विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह दिए गए। पंचायत राज चुनाव में नवनिर्वाचित सरपंचों और सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को भी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने की अपील की।
