*एडीओ पंचायत भीटी प्रभात सिंहका गजब कारनामा ,नोकरापुर परिवार रजिस्टर कांड*
*नकल के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की डिमांड के साथ पार कर दीं सारी हदें!*
*शोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही खबरें पीड़िता न्याय के लिए खा रही दर बदर की ठोकर*
*अम्बेडकर नगर*
*विकास खण्ड भीटी*
अम्बेडकरनगर के भीटी विकास खंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पीट लेंगे। यहाँ के एडीओ पंचायत प्रभात सिंह (उर्फ प्रकाश सिंह) ने सरकारी दस्तावेजों के काम को कुछ ज्यादा ही पर्सनल ले लिया है। नोकरापुर निवासी शोभावती उपाध्याय ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि जब वह पति के निधन के बाद परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराने गईं, तो एडीओ पंचायत प्रभात सिंह साहब ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्द देने के एव में ₹1,50,000 की अवैध वसूली करने का आरोप। हद तो तब हो गई जब साहब ने सरकारी फाइलों के साथ-साथ गंभीर और बेहद घिनौने अपराध शारीरिक शोषण को भी इस 'सरकारी सर्विस' में शामिल कर लिया।
पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि उसने डर और मजबूरी में पैसे भी दे दिए, पर रसूखदार एडीओ पंचायत प्रभात सिंह ने न तो नकल दी और ऊपर से धौंस जमाई कि "ऊपर तक पहुँच है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी ! अब देखना यह है कि कानून के लंबे हाथ इन 'ऊपर तक पहुँच वाले' साहब तक कब पहुँचते हैं।
