मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गईबरझर में ₹6 लाख की डीपी का विधायक सेना पटेल ने किया उद्घाटन, तीन साल से पानी के लिए परेशान ग्रामीणों की समस्या पर कलेक्टर को लगाया फोनहमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिसਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਿਹਨਤੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਹਿਮ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ-ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਬਟਾਲਾ, 31 ਅਕਤੂਬਰहमीरपुर :सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग सहित दो पकड़े गए, तीन चोरी के मोबाइल बरामदहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से लिए गए पांच नमूनेहमीरपुर :मौदहा में ARTO की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, भागते ऑटो का एक किलोमीटर तक किया पीछाहमीरपुर :मौदहा में नाले में गिरने से अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, शव क्षत-विक्षत, मवइया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीएम और सीओ पहुंचे मौके पर; परिजनों को पांच लाख रुपये मुआअवैध गांजा तस्करी पर डिण्डौरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 06 किलो 228 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गईबरझर में ₹6 लाख की डीपी का विधायक सेना पटेल ने किया उद्घाटन, तीन साल से पानी के लिए परेशान ग्रामीणों की समस्या पर कलेक्टर को लगाया फोनहमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिसਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਿਹਨਤੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਹਿਮ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ-ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਬਟਾਲਾ, 31 ਅਕਤੂਬਰहमीरपुर :सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग सहित दो पकड़े गए, तीन चोरी के मोबाइल बरामदहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से लिए गए पांच नमूनेहमीरपुर :मौदहा में ARTO की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, भागते ऑटो का एक किलोमीटर तक किया पीछाहमीरपुर :मौदहा में नाले में गिरने से अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, शव क्षत-विक्षत, मवइया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीएम और सीओ पहुंचे मौके पर; परिजनों को पांच लाख रुपये मुआअवैध गांजा तस्करी पर डिण्डौरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 06 किलो 228 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

जिला ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा आलीराजपुर आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कांग्रेस कार्यालय, टाकीज चौराहा अलीराजपुर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय…

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई
WhatsApp Facebook

जिला ब्यूरोचिफ दीपक शर्मा आलीराजपुर

आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कांग्रेस कार्यालय, टाकीज चौराहा अलीराजपुर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा टाकीज चौराहे स्थित स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए नमन किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, खुर्शीद अली दीवान, राजेंद्र टवाली, तरुण मंडलोई, अंगर सिंह चौहान, इरफान मंसूरी, कमलेश पचाया, किशन मंडलोई, प्रदीप रावत एवं संजय भाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और जनकल्याणकारी नीतियों से देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन देशसेवा, समर्पण, साहस और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश को एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं को नमन करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।