मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गईबरझर में ₹6 लाख की डीपी का विधायक सेना पटेल ने किया उद्घाटन, तीन साल से पानी के लिए परेशान ग्रामीणों की समस्या पर कलेक्टर को लगाया फोनहमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिसਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਿਹਨਤੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਹਿਮ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ-ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਬਟਾਲਾ, 31 ਅਕਤੂਬਰहमीरपुर :सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग सहित दो पकड़े गए, तीन चोरी के मोबाइल बरामदहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से लिए गए पांच नमूनेहमीरपुर :मौदहा में ARTO की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, भागते ऑटो का एक किलोमीटर तक किया पीछाहमीरपुर :मौदहा में नाले में गिरने से अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, शव क्षत-विक्षत, मवइया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीएम और सीओ पहुंचे मौके पर; परिजनों को पांच लाख रुपये मुआअवैध गांजा तस्करी पर डिण्डौरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 06 किलो 228 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गईबरझर में ₹6 लाख की डीपी का विधायक सेना पटेल ने किया उद्घाटन, तीन साल से पानी के लिए परेशान ग्रामीणों की समस्या पर कलेक्टर को लगाया फोनहमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिसਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਿਹਨਤੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਹਿਮ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ-ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਬਟਾਲਾ, 31 ਅਕਤੂਬਰहमीरपुर :सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग सहित दो पकड़े गए, तीन चोरी के मोबाइल बरामदहमीरपुर :दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों से लिए गए पांच नमूनेहमीरपुर :मौदहा में ARTO की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, भागते ऑटो का एक किलोमीटर तक किया पीछाहमीरपुर :मौदहा में नाले में गिरने से अज्ञात युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तहमीरपुर :नेशनल हाईवे-34 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, शव क्षत-विक्षत, मवइया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीएम और सीओ पहुंचे मौके पर; परिजनों को पांच लाख रुपये मुआअवैध गांजा तस्करी पर डिण्डौरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 06 किलो 228 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिस

हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी व ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने नायब तहसीलदार रमेश चन्द्र…

हमीरपुर :उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, दिनेश खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिस
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी व ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने नायब तहसीलदार रमेश चन्द्र नामदेव के साथ जनपद की कई उर्वरक दुकानों पर औचक छापेमारी की।

इस दौरान स्टॉक, बिक्री और अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान छानी खुर्द स्थित दिनेश खाद भंडार में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वहीं सपना खाद भंडार और शिवहरे खाद भंडार में स्टॉक एवं अभिलेखों का रखरखाव नियमानुसार नहीं मिलने पर दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच अभियान के दौरान शिवहरे खाद भंडार, ओमर एजेंसी, सपना खाद भंडार, दिनेश खाद भंडार, न्यू बुन्देलखण्ड खाद भंडार, न्यू किसान एग्री जंक्शन और एग्री जंक्शन का निरीक्षण किया गया।

जिला कृषि अधिकारी ने सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को दुकानों पर रेट बोर्ड, स्टॉक की जानकारी और प्रोपराइटर बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक किसान को खाद खरीदने पर कैश मेमो या बिल उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करने की हिदायत दी।

उन्होंने चेतावनी दी कि ओवररेटिंग, बिना बिल बिक्री, स्टॉक में गड़बड़ी अथवा अन्य अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।