मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राजेश कुमार पूंछ डीसी पुंछ ने सीमावर्ती गाँव सोहला में ‘ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन पुंछ, 28 अक्टूबर 2026: जिला विकास आयुक्त (डीसी) पुड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार गायकवाड़ का दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन; पुलिस महकमे में शोकजनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशसीतापुर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,,,हमीरपुर :1 नवंबर से गांवों में लगेंगी चौपालें, राजस्व शिकायतों का होगा निस्तारणਕਰਵਾ ਚੌਥ ’ਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਬਣੇ ਸੰਜੀਵ ਮੱਲਣ, ਲੋੜਵੰਦ ਸੁਹਾਗਣਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ’ਤੇ ਮੁਸਕਾਨ ਲਿਆਉਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਅੱਜ ਵੀ ਯਾਦ ਬਟਾਲਾ (ਸੁਭਾਸ਼ ਸਹਿਗਲ) — ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੀ ਅਸਲ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਉਦੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਵਧ ਜਾहमीरपुर :खाद की किल्लत, नकली खाद और अन्ना मवेशियों से परेशान किसान, भाकियू ने सौंपा ज्ञापनठीकरी थाना क्षेत्र के ग्रामीण घाटी देवला में नाले किनारे मिला अज्ञात, शव ग्रामीणों में दहशत पुलिस जांच में जुटी।हमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडाराअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतराजेश कुमार पूंछ डीसी पुंछ ने सीमावर्ती गाँव सोहला में ‘ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान का दिया आश्वासन पुंछ, 28 अक्टूबर 2026: जिला विकास आयुक्त (डीसी) पुड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार गायकवाड़ का दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन; पुलिस महकमे में शोकजनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशसीतापुर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत,,,हमीरपुर :1 नवंबर से गांवों में लगेंगी चौपालें, राजस्व शिकायतों का होगा निस्तारणਕਰਵਾ ਚੌਥ ’ਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਬਣੇ ਸੰਜੀਵ ਮੱਲਣ, ਲੋੜਵੰਦ ਸੁਹਾਗਣਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ’ਤੇ ਮੁਸਕਾਨ ਲਿਆਉਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਅੱਜ ਵੀ ਯਾਦ ਬਟਾਲਾ (ਸੁਭਾਸ਼ ਸਹਿਗਲ) — ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੀ ਅਸਲ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਉਦੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਵਧ ਜਾहमीरपुर :खाद की किल्लत, नकली खाद और अन्ना मवेशियों से परेशान किसान, भाकियू ने सौंपा ज्ञापनठीकरी थाना क्षेत्र के ग्रामीण घाटी देवला में नाले किनारे मिला अज्ञात, शव ग्रामीणों में दहशत पुलिस जांच में जुटी।हमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडाराअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :खाद की किल्लत, नकली खाद और अन्ना मवेशियों से परेशान किसान, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद के नेतृत्व में…

हमीरपुर :खाद की किल्लत, नकली खाद और अन्ना मवेशियों से परेशान किसान, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।

इसके बाद जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने, निजी दुकानों पर नकली खाद व निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री रोकने तथा अन्ना मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई।

भाकियू ने मांग की कि जनपद की सभी सरकारी समितियों और खाद बिक्री केंद्रों पर डीएपी व यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े और समय की बर्बादी से बचा जा सके। यूनियन ने कहा कि जिले में 400 से अधिक निजी खाद-बीज की दुकानें संचालित हैं।

इन दुकानों पर नकली खाद की बिक्री और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही प्रत्येक दुकान के बाहर खाद-बीज की दरों की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराई जाए, जिससे किसानों का शोषण न हो।

ज्ञापन में राजकीय बीज गोदामों पर रबी की फसलों के सभी बीज उपलब्ध कराने के साथ ही बीज वितरण में पारदर्शिता बरतने की मांग की गई। यूनियन ने आरोप लगाया कि पूर्व में बीज वितरण के दौरान गड़बड़ियां हुई थीं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन गांव-गांव चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर रहा है और उनकी समस्याओं की जानकारी जुटा रहा है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्ना मवेशियों से हजारों बीघा फसल बर्बाद
किसानों ने मौदहा, सरीला और हमीरपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अन्ना मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि किसान कड़ाके की ठंड में रात-दिन खेतों की रखवाली करने के बावजूद अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं।

अन्ना मवेशियों के कारण हजारों बीघा खेती प्रभावित हो रही है। यूनियन ने इन मवेशियों को समय से गौशालाओं में बंद कराने की मांग की।

इसके अलावा किसानों ने ट्यूबवेलों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि रबी की फसलों की बुवाई और सिंचाई समय से हो सके। यूनियन ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नवंबर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान जिला महासचिव पारस सैनी, बांदा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार निषाद, अरविंद कुमार, मन्नू लाल सहित कई किसान मौजूद रहे।