मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानअनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मान
Alirajpurदेशमध्य प्रदेश

सेवा ही संकल्प एक दिखावा ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Deepak Sharma correspondence आलीराजपुर:- ग्राम बेगड़ा, ग्राम पंचायत सांगोटा, विकासखंड उदयगढ़ की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने…

सेवा ही संकल्प एक दिखावा ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय
WhatsApp Facebook

Deepak Sharma correspondence
आलीराजपुर:- ग्राम बेगड़ा, ग्राम पंचायत सांगोटा, विकासखंड उदयगढ़ की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया।

आवेदन में विभिन्न फलियों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण एवं मुरमीकरण, शिवटेकरा से बाबादेव क्षेत्र तक तथा महुड़ी फलिया से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण, विद्युत लाइन का विस्तार, आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति, बंद हैंडपंपों की मरम्मत एवं नवीन हैंडपंपों की स्थापना की मांग की गई। इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण, आवश्यक स्थानों पर पुलिया निर्माण और ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आदिवासी अंचलों में आज भी ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित कर आवेदन में उल्लेखित समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।

जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।