मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :राठ में सपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाने वाले भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग

राठ (हमीरपुर)। राठ में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। सपाइयों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन…

हमीरपुर :राठ में सपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाने वाले भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग
WhatsApp Facebook

राठ (हमीरपुर)। राठ में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया।

सपाइयों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा और राहुल गांधी का पुतला जलाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की मांग उठाई। सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सात तारीख को चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

उनका आरोप है कि इसी तरह सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया, लेकिन उनके खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर सपा नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई में दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है और सत्ता पक्ष के नेताओं को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसी प्रकार राहुल गांधी का पुतला जलाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।

सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस-प्रशासन से मामले में समान कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। अब इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।