मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोपहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोप
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बाइक हादसा, 21 वर्षीय युवक की मौत; साथी घायल

हमीरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा राठ क्षेत्र के पवई मोड़ के पास हुआ…

हमीरपुर :बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बाइक हादसा, 21 वर्षीय युवक की मौत; साथी घायल
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

हादसा राठ क्षेत्र के पवई मोड़ के पास हुआ। युवक अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से एक बारात में शामिल होने जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, झिन्ना वीरा गांव निवासी राजकुमार (21) अपने साथी पवन निवासी रिवई, जनपद महोबा के साथ मोटरसाइकिल से जारिया थाना क्षेत्र के पवई गांव जा रहा था। दोनों दोस्त की बारात में शामिल होने के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते बाइक पर से नियंत्रण बिगड़ गया और मोटरसाइकिल सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में राजकुमार को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन घायल हो गया।

मृतक राजकुमार हरियाणा के रोहतक में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में मां रामश्री, भाई प्रमोद और बहन सोमवती हैं।

युवक की मौत की खबर से परिजनों में दुख का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।