आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
आलीराजपुर :- (दीपक शर्मा) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, आलीराजपुर के निर्देशन में जिले में कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, इस उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित विशेष शिविरों में 2204 फॉर्म-6 प्राप्त हुए, जिनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 983 आवेदन शामिल हैं।
वहीं 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जिले में कुल 4171 फॉर्म-6 प्राप्त हुए, जिनमें 1705 आवेदन युवा मतदाताओं के हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अब प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पात्र नागरिक इन शिविरों में अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। मतदाता पंजीयन संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक जिले के BLO, AERO एवं ERO से संपर्क कर सकते हैं।
सभी अधिकारियों को पात्र मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से विशेष शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।
प्रशासन का संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
