आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
आलीराजपुर:- (दीपक शर्मा)
जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं के संरक्षण एवं बेहतर पालन-पोषण के उद्देश्य से वैदिका एवं जिज्ञासा को प्रायोजन सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर नीतू माथुर ने बालिकाओं की माता श शीतल राठौड़ को स्वीकृति पत्र सौंपा।
इस दौरान कलेक्टर माथुर ने सहायता राशि का उपयोग बालिकाओं की शिक्षा, आवश्यक सुविधाओं तथा पौष्टिक एवं बेहतर खान-पान की व्यवस्था के लिए करने की बात कही। उन्होंने बालिकाओं के समुचित पालन-पोषण एवं विकास पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।
प्रायोजन सहायता से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी।इस दौरान शीतल राठौड़ ने जिला प्रशासन एवं मप्र सरकार को धन्यवाद करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से परिवार का पालन पोषण करने में मदद मिलेगी ।
