मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नगुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवीबरेली आंवला महिला सशक्तीकरण फेज 6.0 की मिसाल परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में तीन बिखरे परिवारों का कराया पुनर्मिलन..हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्पहमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्जहमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देशहमीरपुर :कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांगहमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियोहमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शवदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नगुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवीबरेली आंवला महिला सशक्तीकरण फेज 6.0 की मिसाल परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में तीन बिखरे परिवारों का कराया पुनर्मिलन..हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्पहमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्जहमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देशहमीरपुर :कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांगहमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियोहमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शव
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम मवई जार में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पेयजल…

हमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम मवई जार में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया।

ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मौके पर जल जीवन मिशन के जेई व वर्तमान कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान पूर्व कार्यदायी संस्था जय मां लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा कराए गए कार्यों में कमियां मिलने तथा पाइपलाइन, वाल्व और अन्य संरचनाओं की स्थिति स्पष्ट न होने से मरम्मत एवं रखरखाव में आ रही दिक्कतें सामने आईं। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रिंस राजपूत को तकनीकी टीम भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दोपहर बाद तक संस्था का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को पूर्व कार्यदायी संस्था के विरुद्ध विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने और नियमानुसार संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता वाली योजना है और पेयजल आपूर्ति में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।