मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नगुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवीबरेली आंवला महिला सशक्तीकरण फेज 6.0 की मिसाल परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में तीन बिखरे परिवारों का कराया पुनर्मिलन..हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्पहमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्जहमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देशहमीरपुर :कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांगहमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियोहमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शवदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नगुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवीबरेली आंवला महिला सशक्तीकरण फेज 6.0 की मिसाल परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में तीन बिखरे परिवारों का कराया पुनर्मिलन..हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्पहमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्जहमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देशहमीरपुर :कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांगहमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियोहमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शव
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शव

सुमेरपुर/हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पारा गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी देवी तालाब में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस…

हमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शव
WhatsApp Facebook

सुमेरपुर/हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पारा गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी देवी तालाब में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान गांव निवासी 42 वर्षीय राजमिस्त्री श्रीकिशन वर्मा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार श्रीकिशन मंगलवार को सुमेरपुर कस्बे में राजमिस्त्री का काम करने गया था।

काम खत्म करने के बाद वह देर शाम गांव के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने उसे रात करीब दस बजे गांव की सड़क पर देखा था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

काफी देर होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में दिखाई दे रहे गमछे पर पड़ी।

संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश कराई, जिसके बाद श्रीकिशन का शव बरामद हो गया।

अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि श्रीकिशन ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों में चर्चा है कि संभवतः नशे की हालत में तालाब में गिरने से हादसा हुआ, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि तालाब से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।