मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
SIR ट्रिब्यूनल के जज का इस्तीफा! रोजाना 70 KM की यात्रा, खराब सड़कें और ट्रैफिक से परेशानSIR विवाद पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में बंगाल BJP, जनसभाओं से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियानअनुब्रत मंडल के सामने TMC दफ्तर में तोड़फोड़, दिलीप घोष का तंज—‘जैसा किया, वैसा फल मिलेगा’उत्तर हावड़ा मंडल-2 के वार्ड नंबर 21 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित> कसरावद नर्मदा पुल पर बड़ा हादसा टला, Dial-112 बनी मसीहा! > संवाददाता: जितेंद्र कुमावत, बड़वानीचांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्थावृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान: भूसू हाई स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,ग्राम बुधगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं पौधारोपणसेवा संकल्प अभियान के तहत भूसू हाई स्कूल में नशा मुक्ति रैली निकाल कर छात्रों ने दिया जन-जागरूकता का संदेश,,,SIR ट्रिब्यूनल के जज का इस्तीफा! रोजाना 70 KM की यात्रा, खराब सड़कें और ट्रैफिक से परेशानSIR विवाद पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में बंगाल BJP, जनसभाओं से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियानअनुब्रत मंडल के सामने TMC दफ्तर में तोड़फोड़, दिलीप घोष का तंज—‘जैसा किया, वैसा फल मिलेगा’उत्तर हावड़ा मंडल-2 के वार्ड नंबर 21 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित> कसरावद नर्मदा पुल पर बड़ा हादसा टला, Dial-112 बनी मसीहा! > संवाददाता: जितेंद्र कुमावत, बड़वानीचांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्थावृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान: भूसू हाई स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,ग्राम बुधगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं पौधारोपणसेवा संकल्प अभियान के तहत भूसू हाई स्कूल में नशा मुक्ति रैली निकाल कर छात्रों ने दिया जन-जागरूकता का संदेश,,,
Katiharताज़ा खबरबिहार

चांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था

चांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था…

चांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था
WhatsApp Facebook

चांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ

स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था

बारसोई। आबादपुर थाना क्षेत्र के चांदपारा मार्केट में ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल हुई है। यहां हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक शुरू होने से चांदपारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न रोगों के इलाज और जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

क्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी व नसों से जुड़ी समस्याएं, बदन दर्द, पैरालाइसिस, ब्लड शुगर, लिवर संबंधी बीमारी, दाद-खुजली, बुखार, सर्दी-खांसी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार की व्यवस्था की गई है। साथ ही पैथोलॉजी लैब की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है।

क्लिनिक में सेवा दे रहे डॉ. एफ. जमान (MBBS, MD-AMU, D.Ortho-AMU) ने बताया कि हड्डी एवं ऑर्थोपेडिक समस्याओं से जुड़े मरीजों को जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

डॉ. कनिज नूरी (BAMS, General Physician) ने कहा कि महिला चिकित्सक होने के कारण क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को सहजता से साझा कर सकती हैं। महिलाओं को बेहतर चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

वहीं डॉ. मो. जुलकेर रजा (BPT) ने कहा कि मरीजों की जरूरत के अनुसार उचित चिकित्सा एवं दवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों की सेवा को बताया मुख्य उद्देश्य

क्लिनिक के संचालक मो. हसन रजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्लिनिक बड़े शहर में भी खोला जा सकता था, लेकिन ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जरूरत को देखते हुए चांदपारा में इसकी शुरुआत की गयी।

उन्होंने कहा कि छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ग्रामीणों को बारसोई या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा और जांच की सुविधा मिलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।

उद्घाटन के अवसर पर मुखिया जाकिर, पत्रकार मुरशिद, सरपंच अलीमुद्दीन, उपसरपंच जहांगीर, अब्दुल जब्बार, मालेक, बाबुल, वार्ड सदस्य नवाज, नजरुल इस्लाम, अजीजुल, रोजीना खातून, मंसूरा, मोजिफा बेगम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

क्लिनिक की शुरुआत से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां नियमित चिकित्सकीय सेवा और जांच की सुविधा उपलब्ध रही, तो इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी कम होगी।