मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर एवं समस्त सवर्ण समाज**थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी आभुषण बरामद*गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, सभी घाटों पर होनी चाहिए गंगा आरती : मनोज जायसवाल*राजेश कुमार, पुंछ एसएसपी पुंछ ने मीडिया कर्मियों के साथ की परिचयात्मक बैठक आज 14.10.2026 को पुंछ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री वैभव मीना, आईपीएस ने डीपीओ पुंछ मेंराजेश कुमार, पूंछ एसएसपी पूंछ ने पूंछ बाजार में की पैदल गश्त; नवरात्रि पूजा के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की पूंछ, 14.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूंछ, श्री वैभव मीना, आराजेश कुमार पूंछ//मेंढर लोकेशन पूंछ के मेंढर में फासले हुई तवाह Mendhar और आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि, फसलें और सब्जियां बर्बाद सड़कें, घर और खुले मैदान ओलों की सफेद चादहमीरपुर :बीती रात सीएचसी मौदहा पहुंचीं सीएमओ, मरीजों से जाना दवा और भोजन का हालसात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहलश्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर एवं समस्त सवर्ण समाज**थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी आभुषण बरामद*गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, सभी घाटों पर होनी चाहिए गंगा आरती : मनोज जायसवाल*राजेश कुमार, पुंछ एसएसपी पुंछ ने मीडिया कर्मियों के साथ की परिचयात्मक बैठक आज 14.10.2026 को पुंछ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री वैभव मीना, आईपीएस ने डीपीओ पुंछ मेंराजेश कुमार, पूंछ एसएसपी पूंछ ने पूंछ बाजार में की पैदल गश्त; नवरात्रि पूजा के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की पूंछ, 14.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूंछ, श्री वैभव मीना, आराजेश कुमार पूंछ//मेंढर लोकेशन पूंछ के मेंढर में फासले हुई तवाह Mendhar और आसपास के इलाकों में भारी ओलावृष्टि, फसलें और सब्जियां बर्बाद सड़कें, घर और खुले मैदान ओलों की सफेद चादहमीरपुर :बीती रात सीएचसी मौदहा पहुंचीं सीएमओ, मरीजों से जाना दवा और भोजन का हालसात तलाई में सड़क हादसे में घायल राहुल की सुबह 10:00 बजे मौत।बड़वानी जयस ने कहा,,जय जोहार अभिवादन का अपमान भोपाल के पुलिस अधिकारी पर अंपायर की मांग। FiRप्रशासन की सख्ती, जनकल्याण की सौगात और प्रकृति संरक्षण का संकल्प – पांढुर्णा में एक ही दिन में हुईं सात बड़ी पहल
Pandhurnaमध्य प्रदेशशिक्षा

लाखों खर्च, फिर भी प्यासे आंगनवाड़ी केंद्र : ऊपर टंकियां सड़ रहीं, नीचे बच्चों को बूंद-बूंद पानी नसीब नहीं सेवा संकल्प अभियान के आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण का संदेश, पर जमीनी हक

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 1 अक्टूबर 2026 / जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ियों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा…

लाखों खर्च, फिर भी प्यासे आंगनवाड़ी केंद्र : ऊपर टंकियां सड़ रहीं, नीचे बच्चों को बूंद-बूंद पानी नसीब नहीं सेवा संकल्प अभियान के आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण का संदेश, पर जमीनी हक
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 1 अक्टूबर 2026 / जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ियों में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इस संदेश पर ही सवाल खड़े कर रही है। पांढुर्णा जिले की अधिकांश आंगनवाड़ियों में पानी की समुचित व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है। केंद्रों के ऊपर पानी की टंकियां तो लगाई गई हैं, जिन पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हुए, परंतु वे टंकियां जब से लगी हैं, तब से शायद एक बार भी भरी नहीं गईं। आज हाल यह है कि टंकियां ऊपर धूप खा रही हैं, सड़ रही हैं और पूरी तरह खाली पड़ी हैं।

किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर देख लीजिए, एक-आध को छोड़कर हर जगह यही तस्वीर नजर आएगी। स्वच्छता और पोषण की बात करने वाले इन केंद्रों में बच्चों और माताओं के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक विषय है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर ध्यान देगा और पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगा?

वहीं, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पाटई, बडचिचोली, भटेवाड़ी, ढोलनखापा, घोघरी, गोविंदपुर एवं देवखापा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समुचित विकास की जानकारी दी गई। बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कराने तथा आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। माताओं एवं बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए गए। महिलाओं को बच्चों की देखभाल, स्वच्छता एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व के बारे में भी बताया गया।

इन कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले तथा बड़ी संख्या में माताएं, बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।