*रैयतवाड़ी।* सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला।कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कला, भाषण एवं चित्रकला का शानदार प्रदर्शन किया, जो बेहद सराहनीय रहा।
इस दौरान बच्चों के साथ संवाद करने का भी अवसर मिला। इस अवसर पर साथी मेहरबान पटेल एवं गोपाल पटेल, विद्यालय के प्रधानाचार्य नीति राज सिंह ठाकुर, शिक्षक सीताराम रघुवंशी एवं सराठे उपस्थित रहे।
