कुवाली में ग्रामीणों को मिली सामाजिक आयोजनों के लिए सामुदायिक सुविधा….
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुवाली में ₹25 लाख की लागत से नवनिर्मित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मांगलिक भवन का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवनिर्मित भवन को जनसेवा के लिए समर्पित किया गया।
मांगलिक भवन के निर्माण से ग्राम कुवाली सहित आसपास के ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सामुदायिक सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने भवन निर्माण को क्षेत्र के लिए उपयोगी सौगात बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, मंडल अध्यक्ष अरविंद भाई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत सत्कार किया।
