मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भारतीय आदिम जाति सेवक संघ छत्तीसगढ़ में फर्जी पदाधिकारियों को लेकर , प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नरसिंह राणा ने दी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने शिक्षकों की बेचैनीआयोजित श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में।जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड बसखारी में शासकीय धनराशि की लूट शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन निरंकुश होकर कार्य कर रहे सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंहबहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगाचार-पांच वर्षों से परिक्रमा कर सेवा में जुटे परिवार खुद के आवास और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित।अर्जुन मेघवाल सरीखे कार्टून क्या खाक भला करेंगे दलितों का चेतन बैरवा , एडवोकेट सुप्रीम कोर्टटोकावडे में भीषण बस-स्कूटी हादसे के बाद इलाके में सनसनी; यातायात सुरक्षा का मुद्दा फिर गरमायासरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्नभारतीय आदिम जाति सेवक संघ छत्तीसगढ़ में फर्जी पदाधिकारियों को लेकर , प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नरसिंह राणा ने दी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने शिक्षकों की बेचैनीआयोजित श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में।जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड बसखारी में शासकीय धनराशि की लूट शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन निरंकुश होकर कार्य कर रहे सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंहबहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगाचार-पांच वर्षों से परिक्रमा कर सेवा में जुटे परिवार खुद के आवास और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित।अर्जुन मेघवाल सरीखे कार्टून क्या खाक भला करेंगे दलितों का चेतन बैरवा , एडवोकेट सुप्रीम कोर्टटोकावडे में भीषण बस-स्कूटी हादसे के बाद इलाके में सनसनी; यातायात सुरक्षा का मुद्दा फिर गरमायासरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
Koreaछत्तीसगढ़शिक्षा

मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पना

मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पना सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का…

WhatsApp Facebook

मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा से विद्यार्थियों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की परिकल्पना

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

कोरिया, 18 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कोरिया जिले के विभिन्न विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और रचनात्मक वातावरण में किया गया।

विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं, विचारों और सपनों को अभिव्यक्त किया। जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण की भावना तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, डिजिटल प्रगति, सेना का शौर्य, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, अधोसंरचना विकास, विकसित छत्तीसगढ़, रक्षा शक्ति, ग्रीन इकोनॉमी तथा फूड प्रोसेसिंग जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र बनाए। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश के विकास, राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और उज्ज्वल भविष्य की अपनी परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

रंगों में दिखी स्वच्छ और विकसित भारत की कल्पना
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, सोनहत में विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत की विभिन्न तस्वीरों को कागज पर उकेरा।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने विचारों को स्वतंत्र एवं रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
माध्यमिक शाला सालगवांकला में भी ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 7वीं की छात्रा आरूषी ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक शाला सालगवां कला की कक्षा 5वीं की छात्रा परिधि ने ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर आकर्षक चित्र प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माध्यमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर चित्र बनाकर विकसित भारत की अपनी कल्पना को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों को मिला अभिव्यक्ति का मंच
‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ अभियान ने विद्यार्थियों को केवल चित्र बनाने का अवसर ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें यह सोचने और व्यक्त करने का मंच भी प्रदान किया कि वे अपने देश को भविष्य में किस रूप में देखना चाहते हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन में विद्यालयों के संस्था प्रमुखों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विषय चयन, विचार अभिव्यक्ति एवं चित्र निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी और रचनात्मकता से जोड़ते हुए इसे सार्थक रूप प्रदान किया।