मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां
Surajpurछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

सेवा संकल्प से जुड़कर बनें जीवनदाता रक्तदान को लेकर निशा सिंह ने दिया जागरूकता का संदेश

सूरजपुर/17 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के जीवन…

सेवा संकल्प से जुड़कर बनें जीवनदाता रक्तदान को लेकर निशा सिंह ने दिया जागरूकता का संदेश
WhatsApp Facebook

सूरजपुर/17 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नर्सिंग सेन्टर सूरजपुर की छात्रा निशा सिंह ने रक्तदान के महत्व को बताते हुए लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

निशा सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है।

आकस्मिक दुर्घटना, गंभीर बीमारी अथवा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। ऐसे में रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि किसी के जीवन को बचाने में योगदान देने का अवसर भी है।

निशा सिंह ने कहा कि कई लोगों के मन में यह धारणा रहती है कि रक्तदान करने से शरीर कमजोर हो जाता है, जबकि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत रक्तदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर मन में मौजूद अनावश्यक भय और भ्रम को दूर करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आपका दिया हुआ रक्त किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकता है।

इसलिए जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। निशा सिंह ने समाज में मौजूद छुआछूत और भेदभाव जैसी मानसिकताओं को दूर करने की आवश्यकता पर भी कहा कि रक्त की जरूरत के समय जाति, धर्म या किसी अन्य सामाजिक पहचान का भेद नहीं होता।

मानव जीवन सबसे महत्वपूर्ण है और रक्तदान मानवता की सेवा का माध्यम है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर किसी भी तरह के भेदभाव या संकोच को पीछे छोड़कर मानवता के लिए आगे आएं। एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। रक्तदान के प्रति जागरूकता किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।