मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवालकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :खराब बस ने बीच रास्ते में छोड़ी एक दर्जन सवारियां, महिला-बच्चों को हुई परेशानीहमीरपुर :दो दिन के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर शुरू कराई जलापूर्तिहमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लगनव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ धानेपुर का वातावरणपुंछ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टरों पर लगे स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम और प्रेशर हॉर्न टायरों के नीचे कुचले गए पुंछ: यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण परहमीरपुर :यात्रियों की सुविधा के लिए बन रहा प्रतीक्षालय सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री पर उठे सवाल
Singrauliताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सिंगरौली:  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम।

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर सिंगरौली में सेवा गतिविधियों का आयोजन…

सिंगरौली:  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम।
Screenshot
WhatsApp Facebook

सिंगरौली:  सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा एवं जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर सिंगरौली में सेवा गतिविधियों का आयोजन।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

सिंगरौली:  जनसेवा, जनभागीदारी, शासकीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न सेवा, जनजागरूकता एवं जनभागीदारी से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सामुदायिक भवन, बैढ़न में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। वहीं जुड़वां तालाब, बैढ़न में शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से रक्तदान शिविर एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।
जिले में अभियान के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री गौरव बैनल के समग्र नेतृत्व एवं समन्वय में गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम, सिंगरौली को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के तहत 17 सितम्बर को जिला मुख्यालय के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बड़ा तालाब (छठ घाट), गनियारी; एकलव्य विद्यालय, बरगवां; श्री हनुमानजी मंदिर, चितरंगी; मां धनौजा मंदिर, घोघरा (सरई, देवसर); चादोरानी मंदिर, महुआगांव तथा शिव मंदिर, नौढिया सहित सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में निर्धारित गतिविधियां आयोजित होंगी। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना एवं कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के माध्यम से आमजन को जनसेवा की गतिविधियों से जोड़ने, शासकीय योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ जनभागीदारी को और अधिक सशक्त किया जाएगा।