मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में विद्यालय स्तरीय बास्केटबॉल की प्रादेशिक प्रतियोगिता हुई संपन्न।श्री भीमा कोटेश्वर शिवधाम कोटाभर्री में हर्षोल्लास से मनाया गया ऋषि पंचमी पर्व, विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे सांसद एवं मंत्री,UPTET की परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा संशोधन की मांग की मांगसेवा से संकल्प अभियान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष फोकससेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को, हिनौता से निकलेगी सेवा संकल्प यात्राप्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ताहमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटनाऑपरेशन कन्विक्शन’: जौनपुर में पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को हुई सजा, लगा जुर्माना*17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ : सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने की सहभागिता की अपील*पितृ पक्ष में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञसैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में विद्यालय स्तरीय बास्केटबॉल की प्रादेशिक प्रतियोगिता हुई संपन्न।श्री भीमा कोटेश्वर शिवधाम कोटाभर्री में हर्षोल्लास से मनाया गया ऋषि पंचमी पर्व, विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे सांसद एवं मंत्री,UPTET की परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा संशोधन की मांग की मांगसेवा से संकल्प अभियान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष फोकससेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को, हिनौता से निकलेगी सेवा संकल्प यात्राप्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ताहमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटनाऑपरेशन कन्विक्शन’: जौनपुर में पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को हुई सजा, लगा जुर्माना*17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ : सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने की सहभागिता की अपील*पितृ पक्ष में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना

भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो…

हमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटना
WhatsApp Facebook

भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।

टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि उसका बेटा दीनू सिंह (27) किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था।

तभी टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।

यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

अचानक हुई इस घटना से ऑटो चालक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।