मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा

हमीरपुर। जनपद न्यायालय के सभागार में मंगलवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय के निर्देशन तथा सिविल…

हमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जनपद न्यायालय के सभागार में मंगलवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय के निर्देशन तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कवि हरीराम गुप्त ‘निरपेक्ष’, नाथूराम ‘पथिक’ एवं गणेश सिंह ने काव्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

वहीं हिंदी भाषा, न्यायिक शब्दावली एवं विधिक हिंदी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसका संचालन वंदना अग्रवाल ने किया।

न्यायिक अधिकारियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने कहा कि न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सरल, सहज और स्पष्ट हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग होना चाहिए।

उन्होंने हिंदी को न्याय व्यवस्था और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए विधिक भाषा को जनसुलभ बनाने पर जोर दिया।