मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
Koreaछत्तीसगढ़शिक्षा

27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देश

27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देश कोरिया 15 सितंबर 2026/ उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 27 सितंबर 2026 को महापरीक्षा अभियान आयोजि…

27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देश
WhatsApp Facebook

27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देश

कोरिया 15 सितंबर 2026/ उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 27 सितंबर 2026 को महापरीक्षा अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर एवं अध्यक्ष (कार्यकारिणी), जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रोक्तिमा यादव ने विकासखण्ड स्तर पर व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

महापरीक्षा के प्रति ग्रामीणों एवं शिक्षार्थियों में जागरूकता और उत्साह का वातावरण निर्मित करने के लिए पंचायत की मूलभूत मद की राशि से नारा लेखन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कोटवार के माध्यम से गांवों में महापरीक्षा की मुनादी कराई जाएगी।
प्रत्येक शिक्षार्थी को उल्लास केन्द्र तक पहुंचाने के लिए शिक्षार्थीवार विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ग्रामवासियों को अभियान से जोड़ने के लिए शिक्षक, ग्राम पंचायत सचिव एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रभातफेरी एवं मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

महापरीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षार्थियों को शिक्षार्थी पर्ची एवं पीला चावल वितरित कर आकलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की वीडियो क्लिप एवं अपील जारी कराने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कलेक्टर ने उल्लास केन्द्रों में नियमित बैठक, कक्षा संचालन एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 22 मार्च 2026 को आयोजित महापरीक्षा अभियान में असफल रहे असाक्षरों को भी 27 सितंबर को होने वाले शिक्षार्थी आकलन में अनिवार्य रूप से शामिल कराने को कहा गया है।
जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा विकासखण्ड स्तर पर अभियान की तैयारियों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक शिक्षार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए महापरीक्षा अभियान को सफल बनाया जा सके।