मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणाबस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत ₹34,440…बस्ती।ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देशमाटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दियाचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणाबस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत ₹34,440…बस्ती।ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देशमाटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

पीएम मोदी के सेवा-संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जलाएगी दीप..... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प…

17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
WhatsApp Facebook

पीएम मोदी के सेवा-संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जलाएगी दीप…..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा मनावर द्वारा 17 सितंबर 2026, गुरुवार शाम 7 बजे विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत मनावर विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों एवं जनकल्याणकारी शासकीय सेवा स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर घर-घर दीपक जलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।

*दीप जलाओ.. देश जगाओ…*

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मनावर नगर मंडल में सांदीपनि विद्यालय मनावर एवं बस स्टैंड गांधी चौराहा, सिंघाना मंडल में सेमल्दा नवनिर्मित नर्मदा पुल एवं श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, उमरबन मंडल में नवनिर्मित कन्या हॉस्टल एवं बस स्टैंड, बाकानेर मंडल में मान नदी निर्माणाधीन पुल एवं शंकर मंदिर तथा मनावर ग्रामीण मंडल में शासकीय विद्यालय और हनुमानजी मंदिर, बालीपुर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

*घर घर दीपक जलेगा… राष्ट्र का उजियारा बढ़ेगा….*

उक्त जानकारी आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के जिला प्रभारी लोकेश मुकाती ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण और संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा विधानसभा मनावर की ओर से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।