मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverकाशी के निषाद समाज ने शहीद विनोद साहनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत मेंहमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामलासिंगर हत्याकांड में खाप चौधरियों का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटमजौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverकाशी के निषाद समाज ने शहीद विनोद साहनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत मेंहमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामलासिंगर हत्याकांड में खाप चौधरियों का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत में

मौदहा (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव में शनिवार शाम जमीन विवाद को लेकर 74 वर्षीय महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामश्री के रूप…

हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत में
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव में शनिवार शाम जमीन विवाद को लेकर 74 वर्षीय महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामश्री के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके बेटे आनंदी यादव पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां रामश्री आंगन में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके सिर पर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में ईंट से सिर पर वार किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

स्थानीय स्तर पर यह बात भी सामने आई है कि आरोपी आनंदी यादव पर करीब 13 वर्ष पहले जमीन विवाद में अपने भाई की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस इस पुराने मामले से जुड़े पहलू समेत वर्तमान घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।