मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गयाहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गया
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

छुक-छुक करती आई रेल… आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड स्टेशन से गुजरेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयास और पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार की संसद में उठाई मांग रंग लाई रिपोर्टर दिलीप कुमराव…

छुक-छुक करती आई रेल… आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड स्टेशन से गुजरेगी ट्रेन
WhatsApp Facebook

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयास और पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार की संसद में उठाई मांग रंग लाई

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आदिवासी बाहुल्य धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड रेलवे स्टेशन से यात्री रेल सेवा का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर भव्य उद्घाटन समारोह 8 सितंबर 2026 11 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासी जिस रेल सुविधा का सपना देख रहे थे, वह आज साकार होने जा रहा है।

रेल सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और कर्मचारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र को बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, रोजगार और विकास के नए अवसर भी बढ़ेंगे। इस रेल सेवा को दो प्रदेशों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*सांसद सावित्री ठाकुर के प्रयासों को मिली सफलता*

टांडा रोड क्षेत्र में रेल सुविधा की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कराने में सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग को उन्होंने लगातार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया, जिसका परिणाम अब रेल सेवा के रूप में सामने आया है।

*संसद में गूंजा था रेल का मुद्दा*

रेल सुविधा के लिए पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार द्वारा संसद में उठाई गई मांग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी रही। वर्षों से क्षेत्र में रेल लाने की मांग जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा लगातार उठाई जाती रही है।

*जनआंदोलन ने भी दिलाई मजबूती*

रेल लाओ महासमिति के पवन जैन ने भी टांडा रोड क्षेत्र में रेल सुविधा की मांग को लेकर लगातार आवाज बुलंद की।

जनआंदोलन, ज्ञापन और विभिन्न स्तरों पर किए गए प्रयासों से रेल का मुद्दा जन आकांक्षा का विषय बना और आंदोलन को लगातार बल मिलता रहा।

क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आस हुई पूरी
टांडा रोड से रेल गुजरने का सपना केवल एक परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। लंबे समय से की जा रही तमाम कोशिशों, प्रयासों और मांगों के बाद आज क्षेत्रवासियों की जन आकांक्षा पूरी होने जा रही है। यह अवसर पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और अभिमान का विषय है।

रेल सेवा शुरू होने से ग्रामीण और आदिवासी अंचल के लोगों को शिक्षा, रोजगार, व्यापार और आवागमन के बेहतर अवसर मिलेंगे। लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से बेहतर जुड़ाव की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।