मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गयाहिंदू संत को गोली मारने की धमकी के विरोध में हिंदू समाज ने SDM को ज्ञापन सौंपाधार लोकसभा क्षेत्र में रेल क्रांति का नया अध्यायबेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली में छात्राओं को दी सरस्वती साइकिल की सौगातशिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा पर विधायक रामकुमार टोप्पो का शिक्षकों ने जताया अभार, विधायक बोले- शिक्षकों की पंसद का बनेगा शिक्षक सदन,,,पुलिस बूथघर घर में pg बनानानालों का एक रूप न होनाहमीरपुर :12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसरथम नहीं रही बरसात धान फसल की बल्लेदिल्ली के हर क्षेत्र को नाला या कूड़ा घर बना दिया गया
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

8 सितंबर को टांडा रोड नई ट्रेन सेवा सहित छह रेल परियोजनाओं का लोकार्पण

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर, जिला धार। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

8 सितंबर को टांडा रोड नई ट्रेन सेवा सहित छह रेल परियोजनाओं का लोकार्पण
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, जिला धार। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रेलवे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन/लोकार्पण करेंगे।

इस कार्यक्रम में वडोदरा (प्रतापनगर)–टांडा रोड नई ट्रेन सेवा भी शामिल है। इसके अलावा निम्न रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन/लोकार्पण प्रस्तावित है—
वडोदरा (प्रतापनगर)–टांडा रोड नई ट्रेन सेवा
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC)
जॉबट–टांडा रोड नई रेल लाइन
विश्वामित्री–डभोई रेल लाइन का दोहरीकरण
मियागाम करजन–चोरंदा–मलसर गेज कन्वर्जन
वडोदरा–रतलाम तीसरी एवं चौथी रेल लाइन

इन परियोजनाओं में टांडा रोड से संबंधित नई ट्रेन सेवा तथा जॉबट–टांडा रोड नई रेल लाइन क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। वहीं अन्य परियोजनाएं पश्चिम रेलवे के विभिन्न रेल मार्गों की क्षमता एवं कनेक्टिविटी से संबंधित हैं।

वडोदरा (प्रतापनगर)–टांडा रोड नई ट्रेन सेवा शुरू होने से टांडा रोड क्षेत्र को नई यात्री रेल सेवा उपलब्ध होगी। रेल लाइन के विस्तार, दोहरीकरण, गेज कन्वर्जन एवं अतिरिक्त रेल लाइनों से संबंधित परियोजनाओं का उद्देश्य रेल नेटवर्क की क्षमता और परिचालन सुविधाओं को बढ़ाना है।

रेल मंत्रालय ने इन परियोजनाओं एवं नई ट्रेन सेवा की जानकारी को स्थानीय मीडिया, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से आम नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया है, ताकि क्षेत्रवासियों को रेलवे से संबंधित इन विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।

8 सितंबर को होने वाला यह कार्यक्रम धार जिले और विशेष रूप से टांडा रोड क्षेत्र के लिए रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा के रूप में देखा जा रहा है।